हिमाचल :महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,पति भी बनाता है अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध
.jpg)
हिमाचल जनादेश,शिमला (संवाददाता )
हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य हरियाणा के यमुनानगर शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की महिला द्वारा अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।
वहीं, पीड़िता ने यह भी बताया है कि उसके पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाता था। इसके साथ ही साथ ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट भी की है।
जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि शादी के बाद से वह अपने ससुराल वालों के साथ हिमाचल में रह रही थी। महिला ने बताया कि उसके ससुराल वाले हिमाचल में किराए का मकान लेकर रहते हैं और वहीं उसके साथ इस तरह के घिनौने और मानवता को शर्मसार करने वाले कृत्यों को अंजाम दिया गया।
महिला ने बताया कि उसकी शादी रोहित नामक शख्स के साथ साल 2010 में हुई थी। शादी के कुछ सालों के बाद से उसका ससुर उसपर गलत नजर रखने लगा था। इस बीच बीते साल जुलाई माह में जब वह घर पर अकेली थी। इस दौरान ससुर उसके कमरे में घुस आया और उसे धमकाते हुए जबरन उसका बलात्कार किया।
वहीं, जब बहू ने इस बारे में ससुराल वालों और अपने पति को बताया, तो उन लोगों ने भी आरोपी ससुर का ही पक्ष लिया। महिला ने यह भी बताया कि उसका पति भी उसके साथ अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाता है और ससुरालवाले उसके साथ मारपीट भी करते हैं।
इस सब से परेशान होकर वह अपने बच्चों के साथ मायके भी लौट आई थी, लेकिन पिछले साल अक्टूबर माह में उसका पति, सास और ससुराल के अन्य लोग यहां भी आ धमके और उसके बेटे को अपने साथ लेकर वापस चले गए। अब महिला ने आरोप लगाया है कि वे लोग उसे उसके बेटे से भी नहीं मिलने दे रहे हैं।
महिला ने बताया कि इस सब के बाद वह नवम्बर महीने में एक बार फिर अपने ससुराल वापस लौटी थी, लेकिन ससुरालवालों ने उसके साथ एक बार फिर से मारपीट की और उसकी ह्त्या करने का भी प्रयास किया है। ऐसे में वह एक बार फिर अपनी जान बचाकर वापस लौट आई है और यमुनानगर पुलिस के पास मामले की शिकायत दी है।
Comments
You need to login first, Log in HereWhat's on your mind regarding this news!
No comments yet. Be a first to comment on this.