हिमाचल : शराब के नशे में अंगीठी में आग जलाते समय युवक के कपड़ों ने लगी, दिया प्राथमिक उपचार
.jpg)
हिमाचल जनादेश ,ऊना (संवाददाता )
जिला ऊना के अंतर्गत पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत पड़ती घंगरेट पंचायत में एक युवक अंगीठी जलाते हुए झुलस गया।घटना शनिवार रात 10 बजे की बताई जा रही है।
प्राथमिक जांच में पता चला है की युवक ने शराब पी रखी थी व अंगीठी जलाते वक्त उसके कपड़ों में आग लग गई।जिससे उसकी छाती, गला व हाथ जल गए हैं। युवक को स्वजन ने चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस सूचना के अनुसार घंगरेट पंचायत के युवक 19 वर्षीय रजत पुत्र विक्रम सिंह ने शराब पी रखी थी। वह अपने बरामदे में अंगीठी जो की कम जली हुई थी उसकी आग को तेज करने के लिए मिट्टी के तेल की बोतल लेकर आया। जैसे ही उसने बोतल का ढक्कन तेजी से खोला तो केरोसिन तेल उसके कपड़ों पर भी पड़ गया। जैसे ही युवक ने माचिस से आग जलाई तो आग रजत के कपड़ों में लग गई, जिससे उसकी छाती व हाथ जल गए।
वही पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस के हेड कांस्टेबल फिरोज अख्तर व विचित्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के स्वजनों के बयान दर्ज किए। वहीं युवक का चिंतपूर्णी अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।मामले की पुष्टि एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने की।
Comments
You need to login first, Log in HereWhat's on your mind regarding this news!
No comments yet. Be a first to comment on this.