लाहौल में गिरा हिमस्खलन,चंद्रा नदी का बहाव रुका,कुल्लू जाने वाली बस को आधे रास्ते पर रोका
.jpg)
हिमाचल जनादेश ,लाहौल स्पीति(संवाददाता )
लाहौल स्पीति में भारी हिमपात के बीच हिमस्खलन हुआ हुआ,लाहौल में बीते दो दिन से बर्फबारी का दौरा जारी है। यहां बर्फबारी के चलते अटल टलन को भी सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, लाहौल के उदयपुर इलाके में गवाजंग गांव के नजदीक यह हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन के चलते चंद्रा नदी का बहाव रुक गया है।पीडब्ल्यूडी की के उदयपुर डिवीजन की तरफ से यह जानकारी साझा की गई है। लाहौल स्पीति के काजा,कोकसर में बर्फबारी हो रही थी।लाहौल के दारचा में एक फीट, काजा और लोसर में एक फीट बर्फ गिरी है।घाटी में लगातार दूसरे दिन से मौसम खराब बना हुआ है।
एक नजर इधर भी - नादौन : माता पिता पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़, डीजल पीने से दो वर्षीय मासूम की मौत
आधे रास्ते पर रोकी बस
घाटी में बर्फबारी में केलांग से कुल्लू जाने वाली बस को आधे रास्ते पर रोकना पड़ा, बस में 17 यात्री सफर कर रहे थे।बर्फ ज्यादा होने के कारण धुंधी में ही बस रोक दी गई।सभी 17 यात्रियों को चालक-परिचालक को सोलंग से कुल्लू सुरक्षित भेज दिया गया है। किलाड़ से कुल्लू जाने वाली बस को सुरक्षा की दृष्टि से केलांग में ही रोक दिया गया है।प्रदेश में बुधवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, यहां येलो अलर्ट रहेगा।
Comments
You need to login first, Log in HereWhat's on your mind regarding this news!
No comments yet. Be a first to comment on this.