नगर निकाय के बाद अब पंचायती राज चुनावों में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिलेगी जीत: विपन नेहरिया

हिमाचल जनादेश, धर्मशाला (पूजा कपूर)
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन कुमार नेहरिया ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा को मिली बड़ी सफलता ने सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत दर्ज कराएंगे।
धर्मशाला से जारी एक प्रेस बयान में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के हर वर्ग के लिए किए गए काम के बलबूते पर प्रदेश की जनता पंचायती राज चुनावों में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को अपना जन समर्थन देगी। उन्होंने जनजाति मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी पंचायत में अंतिम दिनों में दिन रात एक करने तथा विचारधारा से जुड़े प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया है।
एक नजर इधर भी:-सिहुंता: ककरोटी घट्टा में ढंगे के नीचे मिली युवक की लाश
उन्होंने कहा कि करोना काल के बावजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी टीम के सभी सहयोगी मिलकर जनता की चिंता कर रहे हैं।जय राम सरकार जनहित में ऐसे निर्णय ले रही है जो उनके लिए काफी कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह केंद्र सरकार भी जनता के हित में लगातार निर्णय लेकर आम आदमी के लिए योजनाएं बना रही है।
Comments
You need to login first, Log in HereWhat's on your mind regarding this news!
No comments yet. Be a first to comment on this.