चम्बा: भाजमुयो ने ग्राम केंद्रों में नियुक्त किये प्रभारी

हिमाचल जनादेश, भटियात (शाम जरयाल)
आज भाजपा युवा मोर्चा मण्डल भटियात की बैठक वन विश्राम गृह घटासनी में हुई।जिसकी अध्यक्षता भटियात युवा मोर्चा के अध्यक्ष रितेश राणा ने की। इस बैठक में मुख्यातिथि जिला प्रभारी तपन मन्हास ओर जिला महामंत्री युवा मोर्चा ओर प्रभारी भटियात विक्रम सिंह जरयाल भी उपस्थित रहे।
बैठक में भटियात के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के 119 बूथों पर 3600 से अधिक नए युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया।इस मोके पर महामंत्री व मंडल प्रभारी विक्रम सिंह जरयाल ने युवाओ को एक जुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भटियात युवा मोर्चा के महामंत्री अतुल चंबियाल ओर युवा मोर्चा मण्डल भटियात के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
You need to login first, Log in HereWhat's on your mind regarding this news!
No comments yet. Be a first to comment on this.