कांगड़ा: किसानों पर लाठीचार्ज पर हुए कांग्रेस नेता केवल पठानिया ने खोला केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा, सुनाई खरी-खरी

हिमाचल जनादेश, धर्मशाला (ब्यूरो)
कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा ।पठानिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गया है। दिल्ली कूच कर रहे पंजाब हरियाणा के किसानों पर किए गए लाठीचार्ज और कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसान कृषि बिल को लेकर जुलूस धरना प्रदर्शन कर रहे है।लेकिन केंद्र सरकार अपने तानाशाही फैसले पर अड़ी है।
प्रदेश काँग्रेस महासचिव केवल पठानिया का कहना है कि सरकार के अड़ियल रवैये के चलते किसान सड़कों पर हैं। सरकार जबरन किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर पानी की बौछार और लाठीचार्ज किया जा रहा है। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं।
एक नजर इधर भी:-शिमला: विधानसभा होगी या नहीं अगले 24 घंटे में होगा फैसला, पूरा मामला जाने यहां
उन्होंने कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लिए जाने और किसानों पर लाठीचार्ज कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।किसानों पर इस अत्याचार पर पूरा देश किसानों के साथ ही ओर केंद्र सरकार के इशारे पर किसानों के साथ इस घटिया हरकत पर कड़ी से कड़ी निंदा करता हु।
Comments
You need to login first, Log in HereWhat's on your mind regarding this news!
No comments yet. Be a first to comment on this.