कोरोना रिटर्न्स :सब कुछ हुआ बंद पर खुला कोरोना,जिला ऊना में निकले 28 पॉजिटिव

हिमाचल जनादेश,ऊना (जितेंद्र कुमार )
22 नवम्बर को कोविड जांच के लिए आरटी पीसीआर में भेजे और अभी तक पेंडिंग चल रहे सैम्पल्स में 19 पॉजिटिव रहे।गगरेट उपमंडल के अम्बोटा निवासी 47 वर्षीय महिला, चलेट निवासी से 56 महिला और उनकी 38 वर्षीय बहू,चलेट से ही 6 और 4 साल की दो बहनें, गगरेट निवासी 60 वर्षीय पुरुष और उनके 28, 26, 10 वर्षीय बेटे और 22 वर्षिय बेटी भी संक्रमित पाई गई।
हरोली के टाहलीवाल से 51 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए।बंगाणा उपमंडल मुख्यालय स्थित कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक ब्रांच की 22 वर्षीय महिला कर्मचारी संक्रमित पाई गई।
ऊना उपमंडल से नगर परिषद ऊना के वार्ड 9 से 52 वर्षीय महिला, रक्कड़ कॉलोनी से 24 और 27 वर्षीय युवक और 21 वर्षीय युवती, सीनियर सेकेंडरी समूर कलां की 41 वर्षीय शिक्षिका और 46 वर्षीय शिक्षक, कोटला कलां से 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही।23 नवम्बर को कोविड जांच टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैम्पल्स की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है।
वहीं रेपिड एंटीजेन में रविवार को जांचे गए 145 सैंपल में 09 लोग संक्रमित पाए गए।ऊना जिला मुख्यालय के एसपी ऑफिस से 34 और 46 वर्षीय दो पुलिस जवान, बनगढ़ स्थित पुलिस बटालियन से 42 वर्षीय पुलिस जवान, बसदेहड़ा से 28 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही।
अंब उपमंडल के कलरुही से 60 वर्षीय पुरुष, लोहारा से 37 वर्षीय पुरूष संक्रमित पाए गए। हरोली उपमंडल के भडियारां निवासी 29 वर्षीय पुरुष में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।गगरेट उपमंडल के दौलतपुर चौक निवासी 44 वर्षीय पुरूष, ब्रह्मपुर निवासी 60 वर्षीय महिला।जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 1975 हो गई है और 21 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
Comments
You need to login first, Log in HereWhat's on your mind regarding this news!
No comments yet. Be a first to comment on this.