कुल्लू :आनी में 150 मीटर नीचे लुढ़की कार, दो व्यक्तियों की मौत

हिमाचल जनादेश,आनी(राकेश शर्मा )
उपमण्डल आनी के गुगरा-जाओं-तराला मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गयी है,जिनमे से एक नए मौके पर और दूसरे ने सिविल अस्पताल आनी में उपचार के दौरान दम तोड़ा है।
जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है,जिसे सिविल अस्पताल आनी में प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल रामपुर रेफेर कर दिया गया है।
डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे जाओं तराला मार्ग ओर रुमाली नामक स्थान के समीप घटी है।जिसकी सूचना पुलिस को मिली और पुलिस तुरन्त मौके की ओर रवाना हो गयी।जबकि ग्रामीणों ने घायलों को सड़क तक निकालकर उन्हें प्राथमिक उपचार को सिविल अस्पताल आनी भेज दिया।
डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि कार सड़क से करीब 150 मीटर नीचे लुढ़की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Comments
You need to login first, Log in HereWhat's on your mind regarding this news!
No comments yet. Be a first to comment on this.