शिमला पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा,2-3 दिन रुकने का कार्यक्रम

हिमाचल जनादेश,शिमला(मीनाक्षी)
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज सुबह शिमला पहुंची है।प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से सुबह के वक्त शिमला के छराबड़ा अपने घर पहुँची।प्रियंका वाड्रा का फिलहाल दो से तीन दिन छराबड़ा में रुकने का कार्यक्रम है।कोरोना काल के दौरान दूसरी बार प्रियंका वाड्रा शिमला पहुंची हैं।
इससे पहले प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी भी बिहार चुनाव के दौरान शिमला प्रियंका गांधी के घर 3 दिन के लिए आराम करने पहुंचे थे। प्रियंका दो हफ़्ते लॉक डाउन में भी शिमला परिवार सहित ठहर चुकी हैं।
Comments
You need to login first, Log in HereWhat's on your mind regarding this news!
No comments yet. Be a first to comment on this.