धर्मशाला:10 दिसंबर को 25वीं वर्षगांठ मनाएगा भारत तिब्बत मैत्री संघ

हिमाचल जनादेश,मैक्लोडगंज(विक्रम सिंह)
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में भारत तिब्बत मैत्री संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य एजेंडा हिमालयन फेस्टिवल तथा 10 दिसंबर 2020 को अपने 25 वर्ष पूरे होने के कार्यक्रम पर चर्चा की हुई।
इस कार्यक्रम का आयोजन मैक्लोडगंज के टिप्पा में किया जाएगा जिसमें तय किया गया कि करोना महावारी को देखते हुए इस कर्यक्रम को साधारण तरीके से इसे मनाया जाएगा जिसके लिए इस बैठक में अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया। 10 दिसंबर को 25वीं वर्षगांठ पर एक स्मारक पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा तथा विशेष स्मृति चिन्ह भी वांटे जाएंगे। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सरकार के वन एवं युवा खेल मंत्री राकेश पठानिया मुख्य अतिथि होंगे।
10 दिसंबर को भारत तिब्बत मैत्री संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह मनकोटिया को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अजीत नेहरिया को नया अध्यक्ष चुना गया। अजीत नेहरिया अध्यक्ष चुने जाने पर भारत तिब्बत मैत्री के सदस्यों का धन्यवाद किया। बैठक में मौजूद मुख्य सलाहकार ऐसी फुंजुक , राम स्वरूप शर्मा, ओमकार नेहरिया , रमा थापा , लापका, निर्मल, शमशेर नेहरिया, नरेंद्र पठानिया , दिनेश कपूर, ठिले जंपा, क्षेरिंग, यगं जूम , तूपतिन पेमा लामा, विकास नेहरिया , मदनलाल, व अन्य गणमान्य सदस्य शामिल थे।
Comments
You need to login first, Log in HereWhat's on your mind regarding this news!
No comments yet. Be a first to comment on this.