शाहपुर :108,102 एम्बुलेंस के कर्मचारियों की आवाज बने केवल सिंह पठानिया,कहा -प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों साथ किया धोखा

हिमाचल जनादेश,नरेश ठाकुर (राज्य ब्यूरो)
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर मांग की है कि EMT 108,102 के कार्यरत पायलटो एव कप्तान को जो हाइ कोर्ट ने 8 जनवरी 2020 तथा 10 जनवरी 2020 को नगद15000 हजार देने के आदेश दिए थे उनको पूरा करे।
प्रदेश सरकार कार्यरत 108 ओर 102 एम्बुलेंस के पायलट को प्रताड़ित ने करे जिससे ये कर्मचारी अपनी सेवाए को किसी भय से न दे।
पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार हाई कोर्ट के आदेशों का ओर अपनी कैबिनेट में लिए फैसले को हो भी पूरा नही कर पा रही है।जिन्होंने करोना वायरस जैसी महामारी के दौरान सबसे आगे आकर अपने परिवार को छोड़ कर अपने आप को जोखिम में डाल कर सेवा में लगे रहे लेकिन उनको प्रदेश सरकार सिवाये पताड़ना के इलावा कुछ नही कर रही है।
बल्कि उल्टा इनकी सेवा को देख कर प्रदेश सरकार को कोई नियमित पॉलिसी बना कर 108,ओर 102 पायलट ओर कप्तान को सम्मानित करना चाहिए।
Comments
You need to login first, Log in HereWhat's on your mind regarding this news!
No comments yet. Be a first to comment on this.