भरमौर :पंचतत्व में विलीन हुए पं तुलसी राम,अंतिम संस्कार में पहुँचे कई दिग्गज नेता

हिमाचल जनादेश,कमल ठाकुर(सह संपादक)
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित तुलसीराम जी का आज उनके पैतृक गांव भरमौर ग्राम पंचायत में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
एक नजर इधर भी -धर्मशाला :सांसद किशन कपूर ने तुलसी राम के निधन पर किया शोक प्रकट
इस अवसर पर प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया, विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज, विधायक जियालाल कपूर, जिला कृषि उपज समिति के अध्यक्ष डी एस ठाकुर,पुलिस अधीक्षक चंबा अरुण कुमार, चीफ कंजरवेटर फॉरेस्ट चंबा ओपी सोलंकी,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हिमाचल प्रदेश के पुलिस जवानों की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के पार्थिव शरीर को उनके बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी।76 वर्षीय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय पंडित तुलसीराम शर्मा अपने पीछे 2 पुत्र दो पुत्रियां व धर्मपत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।पिता पंडित छांगा राम जी के घर 16 सितंबर 1944 को जन्मे पंडित तुलसीराम शर्मा वर्ष 2007 से 2012 तक बतौर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष पद पर रहे।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित तुलसीराम तीन मर्तबा वर्ष 1990, 1998 वह 2007 में भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे।
बीमारी के चलते कांगड़ा बालाजी हॉस्पिटल में दाखिल सोमवार रात 11:00 बजे अंतिम सांस ली, वे काफी समय से पालमपुर में अपने घर में रह रहे थे, उनके पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव भरमौर में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया, दोपहर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।भरमौर क्षेत्र के अपार जनता अपने लोकप्रिय नेता की अंतिम विदाई में शामिल हुई।
इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज जी ने कहा कि उन्होंने अपने आप को विधानसभा के अध्यक्ष के पद पर सुशोभित करके अपने कार्यकाल में कई नए आयाम स्थापित। उनके पद चिन्हों पर चल रहे हैं और उनके आशीर्वाद से ही जिला चंबा तथा भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी स्थापित हुई है उनकी दुखद मृत्यु से प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है।
भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जियालाल कपूर ने कहा कि स्वर्गीय पंडित तुलसीराम जी एक विकास पुरुष थे।उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को अंजाम दिया।
उन्होंने कहा कि बीमारी के दौरान भी मैं स्वयं उनसे मिलता था और विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा करते थे अधूरे विकास कार्यों को आज भी पूर्ण किया जा रहा है ,उनके इस तरह से चले जाने से इस क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है।
Comments
You need to login first, Log in HereWhat's on your mind regarding this news!
No comments yet. Be a first to comment on this.