धर्मशाला :सांसद किशन कपूर ने तुलसी राम के निधन पर किया शोक प्रकट

हिमाचल जनादेश,धर्मशाला (ब्यूरो )
कांगड़ा-चम्बा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद किशन कपूर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित तुलसी राम के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि तुलसी राम का पूरा जीवन जनजातीय क्षेत्र के लोगों के अधिकारों की पैरवी में लगा रहा।चम्बा जिला के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
उनके निधन से हिमाचल को गहरी क्षति पहुंची है जिसकी पूर्ति सम्भव नहीं है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Comments
You need to login first, Log in HereWhat's on your mind regarding this news!
No comments yet. Be a first to comment on this.