भरमौर:पं तुलसी राम के देहांत पर विधायक जियालाल कपूर व पूर्व वनमंत्री भरमौरी ने किया शोक व्यक्त
.jpg)
हिमाचल जनादेश,भरमौर(पवन भारद्वाज)
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तुलसी राम के देहांत पर पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व भाजपा विधायक जियालाल ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा की पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तुलसीराम की मौत भरमौर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति है।
विधायक जियालाल कपूर ने कहा पंडित तुलसीराम मेरे राजनैतिक गुरु थे जब-जब मुझे आवश्यकता पड़ी। उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया पंडित तुलसीराम की मौत से भाजपा संगठन को बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई कर पाना नामुमकिन है।
वहीं पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा पंडित तुलसीराम मेरे भले ही राजनीतिक प्रतिद्वंदी थी लेकिन मेरे अच्छे मित्र भी थे। हम लोग अक्सर साथ बैठकर भरमौर के भले और विकास को लेकर चर्चा करते थे। मैंने आज अपना बचपन का साथी व अच्छा मित्र खो दिया।
आपको बता दें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित तुलसीराम की कल रात कांगड़ा के अस्पताल में मौत हो गई थी।वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भरमौर में कर दिया गया।
Comments
You need to login first, Log in HereWhat's on your mind regarding this news!
No comments yet. Be a first to comment on this.