जीतने का माद्दा रखता है, मंडल उसका समर्थन करेगा :संबयाल

हिमाचल जनादेश,इंदौरा (यशपाल सिहं)
बुधवार को मंडल भाजपा इंदौरा की एक विशेष बैठक वन विश्राम गृह इंदौरा में आयोजित हुई। मंडलाध्यक्ष घनश्याम संबयाल ने बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें क्षेत्र के विधायक मनोहर धीमान व भाजपा नेता व पूर्व आईपीएस अधिकारी के.के.इंदौरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 20 सितंबर को मंगवाल अंबेडकर भवन में प्रस्तावित भाजपा दलित सम्मेलन की रूपरेखा को लेकर विचार विमर्श किया गया। विधायक मनोहर धीमान ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे विशेष रूप से उपस्थित होंगे तथा भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष डॉक्टर सिकंदर, संगठन मंत्री पवन राणा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बैठक में भाजपा प्रायोजित हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए भी मंथन किया गया। ज्ञात हो कि मंडल भाजपा इंदौरा और मनोहर धीमान जो परस्पर राजनीतिक विरोधी कहे जा रहे थे उनकी संयुक्त रूप से पिछले चुनावों से लेकर यह पहली बैठक थी। गत दिनों केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इंदौरा से निर्दलीय विधायक मनोहर धीमान का मंच पर स्वागत किया था। वहीं पार्टी हाईकमान द्वारा मनोहर धीमान को भाजपा में लिया जाना गले से नहीं उतर रहा था। लेकिन आज अचानक मंडल भाजपा व मनोहर धीमान की संयुक्त बैठक ने कई सवाल खड़े किए हैं। क्या मंडल भाजपा हाईकमान के दवाब में यहां एकजुटता का पाठ पढ़ रही है या राजनीतिक समीकरणों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए अब मनोहर धीमान से बैठकें की जा रही हैं। क्यों कल तक भाजपा से संबंध रखने वाले कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर विधायक को भाजपा विरोधी करार दे रहे थे तो आज अचानक ऐसा क्या हो गया कि विधायक गुट से हाथ मिलाना पड़ा। शीघ्र ही इन सवालों से पर्दा उठ जाएगा। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणजीत पठानिया, राजेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष अनीत कटोच, महामंत्री अश्विनी शर्मा, कुलदीप पठानिया, विनोद शर्मा, हरदित्त सिंह, युद्ध वीर पठानिया, आंचल सिंह, काशमदीन आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
सबका साथ, सबका विकास नीति पर कार्य करते हुए भाजपा मंडल इंदौरा सभी तरह की गुटबाजी समाप्त करते हुए मिशन 50 प्लस को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। जहाँ तक टिकट के लिए मंडल की सिफारिश का प्रश्न है तो जो भी निष्ठा से मेहनत कर रहा है और जीतने का माद्दा रखता है, मंडल उसका समर्थन करेगा :मंडलाध्यक्ष घनश्याम संबयाल
Comments
You need to login first, Log in HereWhat's on your mind regarding this news!
No comments yet. Be a first to comment on this.